मोतिहारी, मई 29 -- चिरैया। दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुए अधेड़ की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के बारा जयराम गांव निवासी जलंधर सिंह (58) के रूप में हुई है। मौत की खबर मिलते ही चिरैया पुलिस अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर जलंधर सिंह साइकिल पर सवार होकर किसी काम से ढाका जा रहे थे। इसी क्रम में परतापुर भूतही पुल के पास पहुंचते ही समान दिशा से तीव्र गति से आ रहे बुलेट ने उसे ठोकर मार दिया। जिसके कारण वे बुरी तरह घायल हो गए। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए ढाका रेफरल अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मोतिहारी रेफर कर दिया। जहां इलाज के...