सीतामढ़ी, जून 6 -- ब्रजकिशोर सिंह पुपरी। एनएच 527 सी पुपरी चोरौत पथ पर सिंगियाही स्कूल के पास शनिवार शाम कार की ठोकर से बाइक सबार पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले जाने के दौरान पिता की मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार बौरा बाजितपुर पंचायत के केशोपुर पूरा निवासी 55 वर्षीय राधेश्याम व उसका पुत्र आसनारायन दोनों बाइक पर सवार होकर पुपरी जा रहे थे। इस दौरान सिंगियाही स्कूल के पास मुख्य सड़क पर पीछे से तेज गति से पुपरी आ रहे कार सवार ने ठोकर मार दिया। घटना के बाद जख्मी पिता-पुत्र को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।नाजुक यह भी पढ़ें- दो कार और एक बाइक की भीषण टक्कर में पिता-पुत्र की मौत स्थिति देख चिकित्सक ने दोनों को रेफर कर दिया। परिजन दोनों को लेकर मुजफ्फरपुर के लिए निकल पड़े। लेकिन रास्ते मे ही राधेश्याम की...