हादसे में गंभीर रूप से जख्मी युवक की एसएसबी ने की मदद
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 1 -- 70वीं वाहिनी के जवानों व प्रशिक्षित मेडिकल टीम की तत्परता, सूझबूझ और त्वरित निर्णय के चलते भीषण सड़क दुर्घटना में लहूलुहान व गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज कर जीवन दिया गया। 70वीं वाहिनी मुख्यालय के गेट नंबर-एक से लगभग 50 मीटर की दूरी पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में पैदल जा रहे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सिर में अत्यंत गंभीर चोट आने से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही वाहिनी के संतरी व 70वीं वाहिनी की मेडिकल टीम ने बिना एक पल का भी विलंब किए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। मेडिकल टीम द्वारा त्वरित एक्शन लेते हुए घायल नागरिक को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.