बेगुसराय, मार्च 25 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। गोधना गांव के समीप एनएच-28 पर बुधवार की अहले सुबह सड़क हादसे में एक ट्रक के खलासी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं ट्रक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान झारखंड के कोडरमा जिला व कोडरमा थाना अंतर्गत नेरोनाडीह गांव निवासी स्वर्गीय गणेश राणा के 39 वर्षीय पुत्र अनिल राणा के रूप में की गई है। इस घटना में घायल की पहचान कोडरमा के ही अनिल यादव के पुत्र ज्योतिष यादव के रूप में की गई है। बताया गया है राष्ट्रीय उच्च पथ-28 पर बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना सीमा के समीप बुधवार की अहले सुबह करीब तीन बजे एक ट्रक का पिछला टायर फट जाने के बाद उक्त ट्रक के चालक व खलासी गाड़ी से नीचे उतर कर स्टेपनी लगा रहे थे। इसी बीच तेघड़ा की तरफ से तेज रफ्तार में एक ट्रक आकर सड़क पर खड़े उक्त ट्रक में पीछे स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.