भदोही, अप्रैल 2 -- भदोही, संवाददाता। इंद्रामिल-रजपुरा बाईपास मार्ग स्थित रामरायपुर गांव में शनिवार को सड़क हादसे में कालीन कामगार की मौत हो गई थी। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। भदोही के घसकरी गांव निवासी जुल्लू गौतम इंद्रामिल चौराहा स्थित एक काती प्रतिष्ठान में काम करता था। 28 मार्च की सुबह वह साइकिल से काम पर निकला था। रामरायपुर गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे बोलेरो ने जोरदार धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे स्वजनों ने घायल को इलाज के लिए इंद्रामिल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर एक अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।शहर कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि मृतक के बेटे जय प्रकाश गौतम की तहरीर पर बोलेरो चालक बबलू सरोज ...