हादसे में एसएसबी के सुबेदार की मौत
आजमगढ़, अगस्त 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार बाजार में बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सुबेदार की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार गांव निवासी 40 वर्षीय अमन उर्फ राजू सिंह सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में सुबेदार थे। परिजनों का कहना है कि वे कुछ दिन पूर्व नौकरी छोड़कर घर चले आए और तब से ड्यूटी पर नहीं गए। बुधवार की शाम वह बाइक से गुजरपार बाजार बाजार जा रहे थे। बाजार के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.