गुड़गांव, मार्च 6 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। शहर में बुधवार शाम एक तेज रफ्तार कैब के गलत दिशा से आने के कारण कार से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार के एयरबैग खुलने से उसमें सवार परिवार बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर डीएलएफ फेज-तीन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अविनाश राधा कृष्णा ने बताया कि वह मूल रूप से कर्नाटक के बेंगलुरु के रहने वाले हैं। वर्तमान में पालम विहार में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। वह सेक्टर-21 स्थित एक इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत हैं। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार बुधवार शाम करीब पांच बजे वह पत्नी नैना गौस्वामी और एक दोस्त के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से अपनी कार से पालम विहार लौट रहे थे। जब उनकी कार डीएलएफ फेज-तीन में डाउनटाउन बिल्डिंग के पास पहुंची तो अचानक एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.