रुद्रपुर, दिसम्बर 31 -- पंतनगर, संवाददाता। बुधवार रात करीब आठ बजे पंतनगर क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। बुधवार रात बेनी, पंतनगर निवासी 23 वर्षीय इरफान पुत्र निसार बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान नगला की ओर से आ रही एक अन्य बाइक से मधुपालन के पास उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर 27 वर्षीय ट्विंकल पुत्र राजकुमार, बाबू और 28 वर्षीय सुभाष पुत्र वीरपाल, तीनों निवासी टीडीसी कॉलोनी, हल्दी सवार थे। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल रुद्रपुर भिजवाया। अस्पताल में उपचार के दौरान इरफान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.