दरभंगा, अप्रैल 7 -- दरभंगा। दरभंगा-समस्तीपुर एसएच पर बिशनपुर थाना क्षेत्र के रक्सी पुल के पास रविवार की देर रात तेज रफ्तार हाइवा की ठोकर से ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की मौत हो गई व तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। घायलों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी निवासी बेचन पासवान के पुत्र सरविंद उर्फ श्रवण पासवान (19) के रूप में की गई है। युवक की मौत की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में परिजन पोस्टमार्टम हाउस परिसर पहुंच गए। मृतक के भाई प्रवीण कुमार पासवान ने बताया कि श्रवण तीन लोगों के साथ दौनी करने बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डीहलाही चौक के पास गया था। काम पूरा करने के बाद वे ट्रैक्टर के सहारे ट्रेशर लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12.45 बजे हाइवा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.