प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 31 -- रानीगंज कैथौला, हिन्दुस्तान संवाद। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर लालगंज कोतवाली के रायपुर तियाईं में रविवार शाम कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक, उस पर सवार बालक के बाद घायल एक और महिला ने दम तोड़ दिया। हादसे में मृतक बालक की मां भी घायल हुई थी। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज कैथौला से रविवार शाम ई-रिक्शा चालक 53 वर्षीय रमाकांत मिश्र सवारी लेकर लालगंज की ओर जा रहा था। रायपुर तियाईं के पास लखनऊ की ओर जा रही बेकाबू कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित हो खड्ड में पलट गए। ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक के साथ ही उस पर सवार नया पुरवा निवासी उमेश प्रजापति की 40 वर्षीय पत्नी संगीता, आठ वर्षीय बेटा आदित्य, डभियार निवासी भारतलाल सरोज की 39 वर्षीय पत्नी शिक्षामित्र रानीदेवी क...