बस्ती, फरवरी 4 -- बस्ती। छावनी थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शंकरपुर गांव की नहर पुल पर तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। ई-रिक्शा चालक व उसमें बैठी के महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी विक्रमजोत लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया। चौकी इंचार्ज शशिशेखर सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा, व ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। यातायात बहाल करा दिया गया है। बिहार से मक्का लादकर बाराबंकी जा रहा ट्रक जैसे ही शंकरपुर गांव के नहर पुल पर पहुंचा था कि नहर मार्ग से अचानक एक ई-रिक्शा हाईवे पर आ गया। ट्रक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मारी, जिसके नतीजे में ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ई-रिक्शा चालक राजेंद्र प्रसाद (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.