नोएडा, मार्च 15 -- ग्रेटर नोएडा। शहर की विभिन्न कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में आईटी कर्मचारी सहित दो लोग घायल हो गए। आशीष रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि उनका पुत्र दिव्यांशु रंजन श्रीवास्तव बीटा-1 क्षेत्र में रहता है। बीते गुरूवार को बेटे ने अपने घर से सेक्टर-161 स्थित माइंड फोर्स कंपनी में काम जाने के लिए उबर बाइक सेवा बुक की। सेक्टर-146 के पास पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक चालक और उनका बेटा घायल हो गया। दिव्यांशु फेलिक्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर है। दूसरे मामले में मिगसन अल्टिमो सोसाइटी निवासी अरुण कुमार मिश्र ने सूरजपुर कोतवाली में पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह अपनी कार से अपनी बेटी को लेकर रशाम सेंटर की ओर जा रहे थे। गोदरेज गोल चक्कर के पास पीछे से आए ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.