मथुरा, मार्च 9 -- राया (मथुरा), थाना राया अंतर्गत गांव पिरसुआ के समीप शनिवार रात हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अलीगढ़ के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज घायल भर्ती कराया। इसकी जानकारी होने पर परिवारों में कोहराम मच गया। शनिवार को बाइक सवार युवक शिव कुमार उर्फ मोनू (18), रोहित उर्फ चिंटू (19) निवासीगण न्यू अवतार नगर, सासनी गेट, अलीगढ और पवन राठौर निवासी न्यू विक्रांत कालोनी, सासनी गेट, अलीगढ़ वृंदावन दर्शन करने आये थे। बताते हैं कि दर्शन आदि करने के बाद तीनों बाइक सवार होकर वृंदावन से अलीगढ़ वापस लौट रहे थे। रात करीब दस बजे राया-अलीगढ़ मार्ग पर गांव पिरसुआ स्थित पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इस...