मोतिहारी, फरवरी 18 -- मोतिहारी, हिप्र.। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा में पटाखा फैक्ट्री में हुये विस्फोट के बाद मरने वालों की संख्या सात हो गयी। छह लोग गंभीर रुप से जख्मी है। सभी पूर्वीचम्पारण जिले के निवासी है। पांच लोगों के नाम पता का सत्यापन हुआ था लेकिन मंगलवार को रवि व मंटू के मरने की पुष्टि हुई है। मरने वालों में सबसे अधिक हरसिद्धि के पांच लोग है जिनमें तीन एक ही पंचायत मटियरिया व दो एक ही पंचायत मुरारपुर के है। जिला आपदा प्रभारी अखिलेश कुमार ने हादसा में मृतक व घायलों की सूची जारी की है। हरसिद्धि थाने के मटियरिया गांव के राजेन्द्र सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार 35, राजदेव राम के पुत्र श्याम कुमार 19, कृष्णा राम के पुत्र अमरेश कुमार 17, हरसिद्धि मुरारपुर के रामदत राम के पुत्र रवि कुमार 19, सुन्दर राम के पुत्र मंटू कुमार 14, घोड़ास...