हादसे में अधेड़ की मौत, वाहन की तलाश
वाराणसी, मार्च 18 -- वाराणसी। सिगरा के साजन चौराहा पर बुधवार अलसुबह करीब पांच बजे किसी वाहन की टक्कर से शिवपुरवा के गांधी चौक निवासी 48 वर्षीय कन्हैयालाल बिंद की मौत हो गई। कन्हैयालाल किसी काम से सुबह निकले थे। चौराहे के पास किसी चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे। सिगरा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर के जरिये वाहन की पहचान की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.