बरेली, अप्रैल 12 -- डीजीपी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने सड़क हादसे बढ़ने को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने आठ थाना प्रभारियों और थानों की क्रिटिकल कॉरिडोर (सीसी) टीम के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। इनमें से सात की विभागीय जांच शुरू की गई है और एक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए जनपद को जीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट में शामिल किया गया है। इसके तहत हर महीने सड़क हादसों की थानावार समीक्षा की जाती है। इसमें सड़क हादसे बढ़े होने की पुष्टि होने पर देवरनियां, नवाबगंज, फतेहगंज पूर्वी, बहेड़ी, आंवला और इज्जतनगर के तत्कालीन थाना प्रभारी व सीसी टीमों की विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कैंट में सीसी टीम की कार्रवाई न्यूनतम पाए जाने पर इंस्पेक्टर व टीम की विभागीय जांच शुरू कराई गई है। कार...