नई दिल्ली, जनवरी 6 -- मायानगरी की चकाचौंध को देखकर कर कोई इसकी ओर खिंचा जाता है। ये इंडस्ट्री किसी को भी रातों रात स्टार बना देता है तो वहीं, दूसरी तरफ एक छोटी सी गलती किसी का करियर पूरी तरह से खत्म कर देता है। कुछ ऐसा ही बॉलीवुड के एक एक्टर के साथ हुआ, जिसकी एक गलती ने उससे करबी एक दो नहीं बल्कि करीब 10 फिल्में छिन गई थीं। आइए जानते हैं कौन है वो एक्टर?कुली से की करियर की एक्टिंग की शुरुआत हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि पुनीत इस्सर हैं। पुनीत ने साल 1983 में फिल्म 'कुली' से अपने एक्टिंग की शुरुआत की थी। इस फिल्म में पुनीत निगेटिव रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में पुनीत के साथ बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने न सिर्फ अमिताभ को अस्पताल पहुंचा दिया था, बल्कि...