फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 28 -- संकिसा, संवाददाता। रक्षाबंधन की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गयीं जब एक 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी। युवक अपनी ही बहन के घर राखी बंधवाने जा रहा था। किसी वाहन ने उसकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया। बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल हो रहा। मेरापुर थाने के साहबगंज निवासी 22 वर्षीय प्रभात चौहान शुक्रवार की सुबह अपनी बहन माधुरी से राखी बंधवाने को बाइक से जनपद बदायूं के कस्बा बहजोई जा रहा था। रास्ते में जनपद कासगंज के पटियाली बदायूं मार्ग स्थित कादरगंज पुल के समीप किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Amroha News: रक्षाबंधन से एक दिन पहले बहन ने खोया इकलौता भाई, सड़क हादसे में मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रभात की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर स्थानीय पुलि...