हादसे को न्योता दे रहा सड़क किनारे खड़ा सूखा पेड़
रांची, जून 3 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा-खूंटी मुख्य सड़क पर अमित फ्यूल सेंटर के समीप सड़क किनारे खड़ा एक सूखा पेड़ दुर्घटना को आमंत्रण देता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ पूरी तरह सूख चुका है और कभी भी टूटकर अथवा जड़ समेत उखड़कर सड़क पर गिर सकता है, जिससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। यह सड़क कर्रा और खूंटी के बीच प्रमुख मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं और आम नागरिक भी इस मार्ग का उपयोग करते हैं। ऐसे में सूखे पेड़ के गिरने से जान-माल की क्षति होने की संभावना से लोग चिंतित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पेड़ को नहीं हटाया गया तो किसी वाहन या राहगीर पर गिरने से गंभीर हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और वन वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.