हादसे को दावत दे रहा हाईटेंशन लाइन का जर्जर पोल
संभल, मई 21 -- शहर में कई स्थानों पर गले बिजली के पोल लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों के कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग अंजान बना है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कृषि विभाग कार्यालय के बाहर लगा हाईटेंशन लाइन का बिजली पोल नीचे से पूरी तरह गल चुका है। आंधी, बारिश या तेज हवा चलने की स्थिति में इसके गिरने की आशंका बनी हुई है। यह रास्ता मोहल्ले का मुख्य मार्ग होने के कारण यहां दिनभर लोगों और वाहनों का आवागमन रहता है। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि इस संबंध में कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक पोल बदलवाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह भी पढ़ें- हादसे को दावत दे रहा हाईटेंशन लाइन का जर्जर पोल लोगों का कहना है कि हादसा होने से पहले ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.