कौशाम्बी, जून 29 -- अजुहा नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ में सनई मंडी के लोग बिजली की लटकती तारों को लेकर खौफजदा हैं। लटक रहे विद्युत तारों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन विभाग पूरी तरह से बेफिक्र बना हुआ है। बारिश में यह खतरा और भी अधिक बढ़ जाता है। इसके बावजूद जिम्मेदार आंख मूंदकर तमाशा देख रहे हैं। अजुहा के वार्ड नंबर नौ सनई मंडी में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वार्ड में एक मकान के ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन पिछले एक महीने से टूटकर नीचे लटक रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब एक माह पूर्व आई तेज आंधी के दौरान मकान की दीवार गिर गई थी, जिसके बाद बिजली का तार खुलकर सड़क की ओर झूलने लगा। नागरिकों ने कई बार मोबाइल फोन के माध्यम से बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, साथ ही लिखित शिकायत भी दी, लेकिन अब तक समस्या का समाध...