रांची, मार्च 30 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो पुराने प्रखंड कार्यालय के बगल में पेयजलापूर्ति विभाग के सामने बेड़ो लोहरदगा सड़क किनारे नीम का सूखा पेड़ कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। पिछले दो सप्ताह से तेज हवा चलने से इसके गिरने की आशंका बढ़ गई है। इस सूखे पेड़ को विभागीय व प्रशासनिक स्तर पर इसे हटाने के लिए समुचित पहल नहीं करने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। जबकि इसके बगल में प्रखंड कार्यालय और इसके सामने में कई दुकानें हैं। अबतक ठोस उपाय नहीं होने से लोगों के बीच असंतोष है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते इसका समाधान नहीं किया गया तो परिणाम बेहद गंभीर हो सकते हैं। इधर सांसद प्रतिनिधि जुगेश उरांव ने जनहित में सूखे पेड़ को अविलंब कटवाए जाने की मांग किया है। जिससे कोई संभावित दुर्घटना न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...