बदायूं, अप्रैल 3 -- गंगा एक्सप्रेस वे लिंक रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने 12 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद खालसा के रहने वाले वीरपाल के अनुसार, उसका बड़ा भाई जगतपाल 2 मार्च की शाम नायरा पेट्रोल पंप की ओर से पैदल घर लौट रहा था। गांव के पास लिंक रोड पर पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को पहले जिला अस्पताल बदायूं ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। परिजन उसे अलग-अलग निजी अस्पतालों में इलाज के लिए ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। आखिरकार 14 मार्च की देर रात उसकी मौत हो गई।हादसे के बाद ब...