जहानाबाद, फरवरी 8 -- अरवल, निज संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता मनोज कुमार ने कहा है कि प्रशासनिक विफलता के कारण भीषण दुर्घटना हुआ है। प्रशासन को पूर्व से मालूम था कि वहां पर भीड़ लगने वाली है। फिर भी जिला प्रशासन द्वारा कोई इंतजाम नहीं किया गया। जिसके कारण सड़क पर हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई तथा कई महिला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शिव महागुरु महोत्सव मधुबन अरवल से अपना घर वापस लौट रहे थे इसी दरमियान अनियंत्रित ट्रक चालक ने टेंपो पर सीधा टक्कर मार दिया। इतना बड़ा कार्यक्रम चल रहा था। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा वहां पर ट्रैफिक का कोई इंतजाम नहीं किया जाना साबित करता है कि जिला प्रशासन जानबूझकर जनता को मरने के लिए छोड़ दिया था। मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए में जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि मृतक के ...