रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- पंतनगर। नगला बाईपास पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हादसा 23 मार्च की शाम बिंदुखत्ता निवासी हरीश देवराड़ी अपने दोस्त भुवन चंद्र पांडे के साथ नगला की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि किच्छा की ओर से आ रही कार ने गलत दिशा में आकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। भुवन पांडे का इलाज हल्द्वानी के निजी अस्पताल में चल रहा है, जबकि हरीश को गंभीर हालत में हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना को लेकर परिजनों ने शुक्रवार को थाना पंतनगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले की...