रामपुर, जनवरी 8 -- ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के मामले में महीनेभर बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव चकरपुर भूड़ निवासी रियासत खां के अनुसार 10 दिसम्बर को उनका बेटा तौफीक रजा गांव के ही शौकत खां के बेटे फैज के साथ बाइक से टांडा गया था। वहां से दोनों देर शाम गांव लौट रहे थे। रास्ते में टांडा-ओसी मार्ग पर उन्हें दानिश मिला, जिस पर दोनों रुककर बात करने लगे। आरोप है कि इस दौरान ऊंचागांव की ओर से लापरवाही व तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने सड़क किनारे खड़े युवकों को टक्कर मार दी। बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में तौफीक की मौत हो गई। जबकि फैज गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मंगलवार को इस मामले में रियासत ने पुलिस को ट्रैक्टर चालक अवनेश पुत्र चंद्रसेन निवासी ऊंचागांव के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार...