नोएडा, फरवरी 10 -- नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सेक्टर 62 में पहले एक टेंपो ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। लोग टेंपों चालक की मदद के लिए पहुंचे तो उन्हें एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद डाला। दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। नोएडा के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के सेक्टर 62 की घटना है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया था। दुर्घटना में घायल टेंपो चालक को बचाने के लिए कुछ लोग पहुंचे थे। वे घायल को निकाल ही रहे थे कि पीछे से आ रहे सब्जी से भरे हुए तेज रफ्तार ट्रक जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आकर आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में कराया भर्ती। अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.