बाराबंकी, फरवरी 26 -- निन्दूरा। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पूर्व टेंट लेकर जा रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर रोड के किनारे लगी फल की दुकान पर पलट गया था। जिसमें मां बेटे तीन लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद भी रोड के किनारे कब्जा नहीं हटाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रोड के किनारे दुकानों से खतरा बना रहता है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से नेपाल देश को जोड़ने वाला लखनऊ महमूदाबाद मार्ग हाईवे रोड पर अधिकारियों के संरक्षण में सब्जी फल वह बाजरे लग रहे हैं। हादसे के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने दुकान हटवाना तो दूर की बात है मौके पर जाना भी नहीं समझते। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ महमूदाबाद मार्ग पर ग्राम अनवारी के निकट किसान पंथ के पास रोड के दोनों साइड में फल की दुकानें लग रही हैं। जिससे जाम की स्थिति त...