शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- रोजा यार्ड में 24 दिसंबर को ट्रेन से कटकर पांच लोगों की मौत के बाद भी रेलवे ट्रैक पर रील बनाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट के चक्कर में युवक जान जोखिम में डाल रहे हैं। इसी क्रम में जीआरपी ने ट्रैक पर रील बना रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सदर बाजार क्षेत्र के जलालनगर निवासी उवैश खान उर्फ मॉडल भाई, मक्कू बजरिया निवासी सलमान जैदी और बाड़ूजई निवासी अरहम शाहजहांपुर रेल लाइन पर खतरनाक तरीके से वीडियो बनाकर रील तैयार कर रहे थे। इस दौरान कुछ युवकों ने रेलवे ट्रैक पर पैर फंसाकर भी वीडियो बनाया। गश्त पर निकली जीआरपी पुलिस की नजर पड़ने पर कांस्टेबल ने तीनों से पूछताछ की। युवकों ने बताया कि वे ऐसे ही रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालते हैं। इसके बाद जीआरपी पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले गई और संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.