गंगापार, मई 13 -- लटकते विद्युत तारों के चपेट आने से बारात विदा कराने गये डीजे चालक के झुलसने के एक सप्ताह बाद विद्युत कर्मियों ने पोल लगाकर लटकता विद्युत तार ऊंचा किया। एक सप्ताह पूर्व बुधवार को क्षेत्र के उमापुर कला गांव के विजय बहादुर यादव के यहां डीजे लेकर जाते वक्त थाना क्षेत्र के धरांव कुलंदन गांव निवासी ओम प्रकाश बिंद ऊर्फ गब्बर बिंद लटकते विद्युत तार के चपेट में डीजे आने से बुरी तरह झुलस गये थे। झुलसे युवक का इलाज जारी है। एसडीओ विद्युत मांडा रोड अरुण कुमार के निर्देश पर जेई मांडा रोड उपकेंद्र नमो नारायण राय, विद्युत कर्मी सुनील कुमार पांडेय और लालता प्रसाद आदि के साथ उमापुर कला गांव के यादव बस्ती में पहुंच कर विद्युत पोल लगाकर लटकता विद्युत तार ऊंचा किया। यह लटकता तार प्राथमिक विद्यालय उमापुर कला के समीप था। तार से अक्सर चिंगारी ...