हादसे के बाद जागा पूर्ति विभाग, वेइंग मशीनों की होगी जांच
गोंडा, अगस्त 13 -- गोण्डा, संवाददाता। झंझरी ब्लॉक के भदुआ तरहर में राशन की दुकान पर वेइंग मशीन से करंट लगने के बाद हुई मौत की घटना ने पूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद अब विभाग ने जिलेभर की सरकारी राशन की दुकानों पर इस्तेमाल हो रही वेइंग मशीनों की तकनीकी जांच कराने का निर्णय लिया है। सभी कोटेदारों की दुकानों पर लगी मशीनों की जांच कंपनी के इंजीनियरों से कराई जाएगी। डीएसओ ने संबंधित कंपनी के प्रतिनिधि को निर्देश दिया है कि वह तकनीकी विशेषज्ञों की टीम गठित कर जिले के सभी कोटेदारों की वेइंग मशीनों की जांच कराएं। अधिकारियों के मुताबिक जांच का मुख्य उद्देश्य राशन वितरण के दौरान इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीनों को सुरक्षित बनाना है, ताकि भविष्य में किसी तरह की दुर्घटना न हो। जांच के दौरान मशीन की व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.