गाज़ियाबाद, जून 9 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में हुए हादसे में घायल छात्र की बाइक चोरी हो गई। दिल्ली के मंडावली निवासी धनसिंह मेहरा ने पुलिस को बताया कि एक जून को बेटा करन मेहरा आईटीसी कॉलेज, मुरादनगर से घर लौट रहा था। एलिवेटेड रोड पर आगे चल रहे वाहन चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस कारण करन की बाइक इससे टकरा गई और हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उसे यशोदा मेडिसिटी में भर्ती कराया। अस्पताल से परिजन दुर्घटनास्थल पर पहुंचे तो बाइक नदारद थी। थाने पर भी बाइक नहीं मिली। परिजनों का कहना है कि मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने बाइक चोरी कर ली। मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...