बिलासपुर (रामपुर), जनवरी 29 -- रामपुर जिले में एक जीप चालक की अमानवीय करतूत सामने आई। आरोपी ने पहले ई-रिक्शा को टक्कर मारकर चालक को घायल किया और फिर उसे बोनट पर लटकाकर काफी दूर तक घुमाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। हाईवे स्थित केमरी तिराहे पर बुधवार सुबह करीब दस बजे तेज रफ्तार जीप ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया और चालक घायल हो गया, उसकी नाक से खून बहने लगा। हादसे के बाद जीप चालक मौके से भागने लगा। घायल ई-रिक्शा चालक ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने जीप आगे बढ़ा दी और रिक्शा चालक बोनट पर लटका गया। जीप चालक ई-रिक्शा चालक को बोनट पर लटकाकर रामपुर रोड पर कुछ दूरी तक ले गया। लोगों के शोर मचाने पर भी वह नहीं रुका, बल्कि गोल चक्कर लगाते हुए जीप दौड़ाता र...