गोरखपुर, अप्रैल 28 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के भर्रोह चौराहे के पास गोला-बड़हलगंज रामजानकी मार्ग पर रविवार देर रात गेहूं लदी ट्रॉली में स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक ने सोमवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक साथ तीन युवकों की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। सोमवार दोपहर बाद गांव में अंकुर का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। शव देखते ही चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। शव को सरयू नदी के गोड़ियाना घाट ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। यह भी पढ़ें- ट्रॉली-स्कॉर्पियो टक्कर में घायल तीसरे युवक की भी मौत अभी लोग घर लौट ही रहे थे कि शाम करीब सात बजे पोस्टमार्टम हाउस से अन्य दोनों युवकों के शव भी गांव पहुंच गए। एक बार फिर परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.