रामपुर, जनवरी 28 -- रामपुर। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार की रात हुए सड़क हादसे में कैंटर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। हाईवे किनारे खड़े कैंटर में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से केबिन में आग लग गई थी, जबकि हादसे में चालक का बहनोई भी झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने चालक का कंकाल निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा सिविल लाइंस क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बाईपास के पास हुआ। पंजाब के लुधियाना के ढुंढधारी कला निवासी गुरजिंदर सिंह कैंटर चालक है। वह कैंटर लेकर बरेली की तरफ आए थे। उनके साथ कैंटर में उनके बहनोई अमनदीप सिंह भी मौजूद थे। मंगलवार की रात वह बरेली से दिल्ली जा रहे थे। बताते हैं कि बूंदाबांदी के कारण उन्होंने कैंटर बाईपास पर हाईवे किनारे खड़ा कर दिया और दोनों उस...