कानपुर, फरवरी 16 -- - रामादेवी फ्लाईओवर पर टक्कर के बाद कार सवारों का दुस्साहस चकेरी। रामादेवी फ्लाईओवर पर शनिवार रात को एक डंपर ने कार में टक्कर मार दी। इस पर कार सवारों ने क्षतिग्रस्त कार की मरम्मत के लिए रुपये मांगे। रुपये न दे पाने पर कार सवारों ने चालक व खलासी को कार में बैठाकर अगवा कर लिया। इसके बाद फतेहपुर के टोल के पास छोड़कर भाग निकले। डंपर मालिक ने चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र के खलीलपुर निवासी अजीत सिंह के अनुसार उनका डंपर बलिहारा गांव निवासी अनिल यादव चलाता है और रणधीर सिंह खलासी है। अजीत ने बताया कि शनिवार रात करीब ग्यारह बजे डंपर एक कार से टकरा गया। कार सवारों ने मरम्मत के रुपये मांगे। असमर्थता जताने पर कार सवार विवाद करने लगे। इसके बाद चालक ने उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी और ब...