कन्नौज, अप्रैल 28 -- ठठिया थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर के किलोमीटर 206 पर होलेपुर गांव के सामने 24 अप्रैल की तड़के करीब 2:45 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।अलीगढ़ निवासी संतोष गुप्ता अपनी पत्नी मंजू गुप्ता, दोनों बेटियों और दामादों के साथ अयोध्या से वापस अलीगढ़ लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार का चालक काफी तेज गति में वाहन चला रहा था। रास्ते में कई बार यात्रियों ने उसे सावधानी से गाड़ी चलाने की हिदायत दी, लेकिन उसने अनदेखी कर दी। यह भी पढ़ें- एक्सप्रेसवे पर हादसा, महिला की मौत, चार घायल इसी लापरवाही के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो ग...