रुद्रपुर, मार्च 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नैनीताल-रामपुर हाईवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे किशोर उछलकर डिवाइडर में लगे लोहे के एंगल पर जा गिरा और एंगल उसकी गर्दन में घुस गया। हादसे में उसका दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, शिवनगर रुद्रपुर निवासी 16 वर्षीय सचिन राठौर पुत्र नरेश राठौर अपने दोस्त राज सागर के साथ एक अन्य दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहा था। बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे नैनीताल-रामपुर हाईवे पर सब्जी मंडी के सामने उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद सचिन उछलकर लोहे के एंगल पर जा गिरा, जो उसकी गर्दन में घुस गया। वहीं उसका दोस्त राज सागर सड़क पर गिरकर घायल हो ...