रामपुर, फरवरी 28 -- गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव के पास बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार महिला कांस्टेबल और उनके दो वर्षीय बेटे की जलकर मौत हो जाने के मामले में गंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे की वजह, कमी और आग लगने के कारण को जानने के प्रयास में जुट गई है। मिलक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेहटरा निवासी दान सिंह यादव कांस्टेबल पत्नी लता, बेटे लड्डू और ममेरे भाई रवि के साथ नैनीताल से वापस आ रहे थे। दान सिंह के अनुसार रास्ते में काशीपुर गांव की पास डंपर ने कार में टक्कर मार दी थी, जिससे कार में आग लग गई थीं। दान सिंह और रवि ने बाहर निकलकर अपनी जान तो बचा ली, लेकिन पत्नी और बेटा अंदर ही फंस गए थे। ग्रामीणों की मदद से जब तक दोनों को निकाला, तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी। पत्नी गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। बाद में उनकी...