लखीमपुरखीरी, मई 11 -- धौरहरा। कस्बे में मौजूद सब्जी मंडी से गांवों तक लगने वाली ग्रामीण बाजारों तक सब्जी पहुंचाने के लिए ट्रैक्टर के सहारे जोड़े गए डनलप ओवरलोड होने के साथ दुकानदार उसी पर बैठकर जाते हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। कोतवाली के नजदीक सब्जी मंडी से हरी व मौसमी सब्जी को लेकर ग्रामीण स्तर पर लगने वाली बाजारों तक ले जाने के लिए ओवरलोडिंग की जाती है। ट्रैक्टर में डनलप जोड़कर उसमें सब्जी लादी जाती है साथ ही उस पर लोग भी बैठ जाते हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। इस ओर न तो पुलिस की नजर पड़ती है और न ही परिवहन विभाग के जिम्मेदारों की। यह भी पढ़ें- लकड़ी से लोड ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से ट्रांसपोर्ट कंपनी के मुनीम की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...