हमीरपुर, मई 29 -- कानपुर। हमीरपुर में हुए हादसे का असली जिम्मेदार कौन है। हवा की रफ्तार, मिट्टी की जांच या फिर भ्रष्टाचार। हालांकि असली वजह तो जांच के बाद पता चलेगी लेकिन सवाल उठने शुरू हो गए हैं। आईआईटी और एचबीटीयू के विशेषज्ञों का मानना है कि चक्रवाती तूफान से पुल गिर सकता है, अगर पुल की डिजाइन में गड़बड़ी हुई तो। क्योंकि 10 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बनने वाले पुल की डिजाइन तैयार करते समय हवा की रफ्तार को भी ध्यान में रखा जाता है। वहीं, मिट्टी की जांच भी एक बड़ा कारण हो सकती है और भ्रष्टाचार हुआ तो कुछ भी संभव है। यह भी पढ़ें- बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल की कोठी ढही, 6 की मौत हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहने से छह जिंदगियां मौत की नींद सो गईं। पुल गिरने से कार्यदायी संस्था पर सवाल उठ रहे हैं। उप्र राज्य सेतु निगम की ओर से संबं...