भदोही, मई 14 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आबादी वाले क्षेत्रों में पानी निकासी को बस्ती के पास नाले का निर्माण करोड़ों की लागत से कराया गया है। देखरेख के अभाव में नाला हर तरफ बदहाल पड़ा है। कहीं खुला नाला कूड़ा-कचरा से पटकर बजबजा रहा है तो कहीं नाले का जर्जर पटिया परेशानी का सबब बना हुआ है। खुला नाला आए दिन हादसे का कारण बन रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊंज, जंगीगंज, गोपीगंज, माधोसिंह, घोसिया समेत कई स्थानों पर सर्विसलेन का नाला खुला हुआ है। शाम ढलते ही लोग खुले में शौच बैठ जा रहे हैं। गंदगी और दुर्गंध से संक्रामक बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ऊंज बाजार में पानी निकासी को बने नाला ढंका नहीं जा सका है। खुला नाला आए दिन हादसे का कारण बन रहा है। हाईवे वालों की सुरक्षा को तो बैरीकेडिंग लगा दी गई है। लेकिन स...