फिरोजाबाद, जुलाई 6 -- मक्खनपुर थाना क्षेत्र के सांती पुल के निकट सोमवार दोपहर वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। भाई-बहन अपने पैतृक गांव भूड़ा भरथरा में चाची के यहां आयोजित मुंडन समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। थाना शिकोहाबाद के गांव भूड़ा भरतरा निवासी वीरपाल पिछले कई वर्षों से अपनी पत्नी सुमन, 17 वर्षीय पुत्र शिवम और 19 वर्षीय पुत्री रश्मि के साथ उत्तर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर कटीवरी गली नंबर एक में रहते थे। वीरपाल विभव नगर के पास सब्जी का ठेला लगते हैं। सोमवार दोपहर शिवम और रश्मि बाइक द्वारा अपने पैतृक गांव में चाची पूजा के घर पर आयोजित मुंडन समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान साती पुल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने...