बदायूं, जून 18 -- बिसौली। गंगा एक्सप्रेस वे पर रविवार को प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही यूपीडा और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा बिसौली कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस वे पर नागपुर गांव के पास हुआ। बताया जाता है कि बस लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक एच. सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार-पांच यात्रियों को भी चोटें आईं। यूपीडा कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य चलाया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ...