कटिहार, अगस्त 23 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के अंदर एनएच और एसएच में हर माह 25 के करीब सड़क हादसे का मामला आता है। इसमें से हर माह आठ से दस लोगों की सड़क हादसे में मौत हो जा रही है। मौत की कई वजहों में एक वजह समय पर डाक्टरों तक नहीं पहुंच पाना होता है। इसको लेकर कई सारी योजनाएं धरातल पर उतारने की कोशिश की गयी। मगर अब तक दुर्घटनाग्रस्त लोगों की जान बचाने में सफलता नहीं मिल पायी है। इस बीच राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटना के बाद घायल को तत्काल सहायता दिलाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 'एनएचएआई केयर सिस्टम' विकसित किया है। पुराने कंप्यूटर एडेड डिस्पैच एवं इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम की जगह लागू किए जा रहे इस नए तंत्र में सूचना मिलने से लेकर एंबुलेंस के घटनास्थल पहुंचने और घायल को अस्पताल ले जाने तक की पू...