संवाददाता, जुलाई 13 -- सोनभद्र के चोपन क्षेत्र में गहरी खाई में नवविवाहित दंपति के संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके से क्षतिग्रस्त बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस हादसे समेत हर पहलू से जांच में जुट गई है। दोनों उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए रॉबर्ट्सगंज से आठ जुलाई को बाइक से रवाना हुए थे। परिजनों के अनुसार दो माह पहले ही शादी हुई थी। मारकुंडी घाटी की गहरी खाई में रविवार को एक महिला और एक पुरुष का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव पुराने होने के कारण सड़-गल चुके थे और उनमें कीड़े भी पड़ गए थे। आशंका है कि दोनों की मौत करीब चार-पांच दिन पहले हुई होगी। सूचना पर गुरमा और चोपन पुलिस मौके पर पहुंची।गहरी खाई में मिले पति-पत्नी के शव मृतकों की पहचान 22 वर्षीय राहुल यादव, पुत्र बबुंदर य...