रामपुर, अप्रैल 21 -- रामपुर। सिपाही लता सिंह और बेटे की हत्या की हत्या करने वाले दान सिंह की पहली पत्नी की मौत का खुलासा पुलिस जल्द ही करने की तैयारी में है। गंज पुलिस ने इस मामले में कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं। साथ ही कॉल डिटेल भी निकली है। मिलक के ग्राम बेहतरा निवासी दान सिंह की पहली शादी शाहबाद तहसील क्षेत्र के पसतौर गांव निवासी रजनी के साथ हुई थी। साल 2015 में दान सिंह ने दावा किया था कि रौरा कला के पास हुए सड़क हादसे में रजनी की मौत हो गई। मगर रजनी के मायके वाले इसको हत्या मानकर शिकायत पत्र देते रहे थे। यह भी पढ़ें- इमरान हत्याकांड: प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या में दोष सिद्ध, आजीवन कारावास दान सिंह ने भी सड़क हादसे का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद मिलक पुलिस ने विवेचना कर रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। इसके बाद दान सिंह ने दूस...