रामपुर, अप्रैल 6 -- रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में 25 फरवरी को चाकू चौराहे पर हुआ हादसे में महिला सिपाही और उसके बेटे की मौत कोई सड़क हादसा नहीं था, बल्कि डबल मर्डर की सोची समझी साजिश थी। यह साजिश रचने वाला कोई और नहीं बल्कि महिला सिपाही का पति था। जिसने सिपाही की मौत के बाद पुलिस विभाग से मिलने वाली लाखों रुपये की रकम हड़पने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर यह खतरनाक प्लान तैयार किया था। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए महिला सिपाही के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि,फरार दो अन्य साथियों की तलाश जारी है। इस साजिश की पटकथा 25 फरवरी की रात गंज कोतवाली क्षेत्र में चाकू चौराहे वाली सड़क पर लिखी गई थी। मिलक के ग्राम बेहतरा निवासी दान सिंह अपनी पत्नी लता सिंह, दो साल के बेटे लड्‌डू और मिलक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमापुर निव...