फिरोजाबाद, मई 3 -- टूंडला थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम हाईवे किनारे रोडवेज बस का इंतजार कर रहे किसान की बुलेट की टक्कर से मौत हो गई। परिजन उचार के लिए एफएच मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से आगरा ले जाते समय उनकी मौत हो गई। सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव गुराऊ निवासी 70 वर्षीय किसान राम सिंह पुत्र गंदर्भ सिंह शनिवार शाम को अपने नाती नवीन कुमार, पुत्री अनीता और दामाद राजकुमार के साथ आगरा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। सभी लोग हाईवे रेजीडेंसी के सामने ओवर फुट ब्रिज के निकट खड़े होकर रोडवेज बस का इंतजार कर रहे थे। यह भी पढ़ें- हादसा दो- बस का इंतजार कर रहे किसान की बुलेट की टक्कर से मौत उसी दौरान बुलेट सवार ने राम सिंह को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें एफएच मेडिकल कॉलेज लेकर आए। ...