फिरोजाबाद, मई 5 -- बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में ईंट से भरे ट्रैक्टर ट्राली-बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। जहां जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लाइनपार थाना क्षेत्र कके मोहल्ला आजाद नगर निवासी 45 वर्षीय उमाकांति पत्नी अशोक कुमार मंगलवार दोपहर अपने रिश्तेदार के साथ बाइक द्वारा फतेहाबाद जा रही थीं। वे गढ़ी तिवारी और 90 बीघा के बीच पहुंचे उसी दौरान तेज गति से आ रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में उमाकांति की मौत हो गई, जबकि रिश्तेदार घायल हो गया। यह देखकर चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्र...